पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था बाइक, सड़क पर पड़ी रेत से फिसला पहिया, 40 मीटर तक घिसटती गई बाइक, चालक घायल

तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था बाइक, सड़क पर पड़ी रेत से फिसला पहिया, 40 मीटर तक घिसटती गई बाइक, चालक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे एक युवक की बाइक सड़क पर पड़ी रेत की वजह से फिसल गई। बाइक करीब 40 मीटर तक घिसटती गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके मुंह व हाथ-पैर बुरी तरह जख्मी हैं और पसलियां टूट गई हैं। उसे गंभीर हालत में रविवार रात को जेएएच में भर्ती कराया गया। घटना बिजौली क्षेत्र की है।

रविवार रात करीब 11 बजे एक बाइक सवार तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता हुआ बिजौली की ओर से आ रहा था। बड़ागांव से कुछ ही दूरी पर जब वह पहुंचा तो सड़क पर रेत पड़ी हुई थी। अंधेरे में रेत नजर नहीं आई। रेत पर पहिया पड़ते ही बाइक फिसलती हुई गई और युवक डिवाइडर से टकरा गया। वहां से गुजरे कुछ वाहन चालकों ने उसे देखा तो गाड़ी रोककर 108 पर कॉल किया। लेकिन 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। कुछ देर बाद डायल 100 पहुंची तो उसे जेएएच लाया गया। जेएएच के ट्रामा सेंटर में उसे भर्ती कराया गया है। युवक का नाम संजू बघेल निवासी बड़ागांव बताया गया है।

गलत साइड से घुसे बाइक सवार, लोडिंग वाहन से टकराए: झांसी रोड क्षेत्र में विवेकानंद तिराहे पर सोमवार दोपहर में गलत साइड में बाइक सवार घुस गए। इससे पीछे से आ रहे लोडिंग वाहन की टक्कर लगी। दो युवकों के हाथ व पैर में चोट लगी है। सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस पहुंची।

सड़क पर स्टंट कर रहे थे युवक, अचानक लहराई रेसिंग बाइक, पीछे से मारी दूसरी बाइक ने टक्कर, एक घायल

मुरार क्षेत्र में पप्पू खान रविवार रात को अपनी बाइक से आ रहे थे। वह अपनी बेटी के लिए दवा लेने गए थे। बारादरी चौराहे के पास जैसे ही पहुंचे तो सामने से स्टंट करते हुए युवक गुजरे। युवक आगे निकले और फिर वापस उसी रास्ते पर आ गए जिस रास्ते पर वह जा रहा था। अचानक उनकी बाइक बहकी तो पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर वह भाग गए। उसे डायल 100 से जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनके पैर में फ्रेक्चर है।

पप्पू खान

खबरें और भी हैं...