ग्वालियर| ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को न पीने का पानी मिल रहा है आैर न बिजली। यह बात सिंधिया जन संदेश किसान यात्रा लेकर बरैठा पहुंचे ग्रामीण जिला कांग्रेस के महामंत्री साहब सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद कही। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लोगों के मकानों में न ही मीटर है और न ही कोई केबल है उसके बावजूद भी राशन कार्ड के हिसाब से बिजली का बिल थमाया जा रहा है। गांव के सभी नलकूप बंद पड़े हैं, भीषण गर्मी के कारण उनमें वाटर लेवल गिर जाने पर पाइप की लंबाई भी नहीं बढ़ाई जा रही है। जिसके कारण पीने के पानी की काफी किल्लत हो रही है। गश्री गुर्जर ने ग्राम आरोली, डबका, डबका मड़ईयां, छोंदी, धनबई, द्वारिकागंज, बरैठा, सकतपुरा आदि गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।