पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ग्वालियर की युवती के साथ मुरैना में छात्रावास के चपरासी ने की दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज

ग्वालियर की युवती के साथ मुरैना में छात्रावास के चपरासी ने की दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. जौरा(मुरैना)

आदिम जाति कल्याण विभाग के एक्सीलेंस छात्रावास में ग्वालियर की एक युवती से चपरासी द्वारा छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीिड़त युवती की शिकायत पर आरोपी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के सिकंदर कंपू स्थित महेशपुरा की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसके पेट में दर्द की शिकायत पर वह झाड़फूंक कराने जौरा के पगारा रोड स्थित एक्सीलेंस छात्रावास के चपरासी मुन्ना शाक्य के पास आई थी। मुन्ना शाक्य ने उसे सबसे अंत में झाड़ने व इलाज करने की बात कही। जब अन्य लोग मंदिर से चले गए तब आरोपी चपरासी ने दोपहर 1:30 बजे मेरे भाई व उसके दोस्त को पूजा का कुछ सामान लेने बाजार भेज दिया। भाई के बाजार जाने के बाद आरोपी मुन्ना ने उसे अपने कमरे के अंदर बुलाया और कुंदी लगाकर दरवाजा बंद कर लिया। उसने बुरी नीयत से मुझे अपने गले लगा लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मैंने चपरासी की हरकत का विरोध किया तो उसने मुझे धक्का दे दिया। उसी दौरान मेरा भाई आ गया तो आरोपी चपरासी हॉस्टल से भाग गया।

खबरें और भी हैं...