पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों में बाहरी छात्रों को आईडी कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी एंट्री

एजुकेशन रिपोर्टर| ग्वालियर

सरकारी व निजी कॉलेजों में आए दिन होने वाले विवादों काे संज्ञान में लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर कहा है कि परिसर में बिना आईडी कार्ड के छात्रों को एंट्री नहीं दी जाए। दरअसल टीआरएस कॉलेज रीवा में पिछले वर्ष एक छात्र की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. केएस सेंगर का कहना है कि नए सत्र से सभी प्रिंसिपल को निर्देश दिए जाएंगे कि कॉलेज के गेट पर छात्रों के आईडी कार्ड चेक किए जाएं। इसके बाद ही छात्रों को कॉलेज परिसर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।


उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

खबरें और भी हैं...