पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 4 घंटे कटौती, 3 दिन से वोल्टेज कम ज्यादा, परेशान लोगों ने घेरा बिजली घर

4 घंटे कटौती, 3 दिन से वोल्टेज कम-ज्यादा, परेशान लोगों ने घेरा बिजली घर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली की अघोषित कटौती को लेकर बिजली घर का घेराव करते लोग।

ग्वालियर |चार घंटे की बिजली कटौती, उसके बावजूद तीन से कम-ज्यादा हो रहे वोल्टेज से परेशान होकर मुरार बारादरी हुरावली जोन से जुड़े उपभोक्ता सोमवार को बिजलीघर का घेराव करने जा पहुंचे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। घेराव कर रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा पवनसुत कालोनी में रोजाना चार घंटे बिजली कटौती की जा रही है। लोगों को आकलित खपत के बिल थमाए जा रहे हैं। घेराव कर रहे लोगों के बीच पहुंचे बिजली कंपनी के एई ने उनकी समस्याएं सुनी आैर ज्ञापन लिया। उन्होंने पवनसुत कालाेनी के मुख्य मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही साल भर पहले लिए गए कनेक्शन से जुड़ी समस्या सुलझाने की बात भी कही। घेराव करने वालों में मानसिंह चौैहान, रामदास यादव, नरेश कुशवाह, दिनेश शर्मा, बसंत पाठक, कमल प्रजापति, सत्येंद्र कुशवाह, माठू यादव, रसीद खान, विकास गुप्ता, अमित कुशवाह, सुनील कौरव, दिनेश जाटव सहित कई लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...