पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • राजीव गांधी ने युवाओं को वोट का अधिकार दिया: अग्रवाल

राजीव गांधी ने युवाओं को वोट का अधिकार दिया: अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।

दिवगंत राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी पुष्पांजलि

प्रशासनिक रिपोर्टर| ग्वालियर

राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। क्योंकि वे जानते थे कि युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिया। आईटी सेक्टर से देश व युवाओं को जोड़ा और रोजगार के अवसर बढ़ाए। देश में पंचायती राज कायम किया। यह बात पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने सोमवार को दिवंगत राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। इस मौके पर प्रद्युम्न सिंह तोमर, अमर सिंह माहौर, रामेश्वर दयाल ने भी राजीव गांधी पर विचार रखे। कार्यक्रम में अशोक सिंह, चंद्रमोहन नागौरी, सुनील शर्मा, मुन्नालाल गोयल, आशीष राठौर, लतीफ खां, दिनेश पांडे, रामनरेश परमार, वीरेंद्र तोमर, संजय शर्मा, अशोक कौरव समेत अन्य लोग मौजूद थे। कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। रक्तदान करने वालों में रश्मि पंवार, गुरुमुख करोसिया, धर्मेंद्र शर्मा, मोहित जाट, कैलाश चावला, हेवरन कंषाना, रूचिका श्रीवास्तव, गोविंद अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं।

पीएम बताएं, कहां हैं अच्छे दिन: कांग्रेस

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अभियान कार्यक्रम आंदोलन समिति के संयोजक रमेश अग्रवाल ने कहा है कि अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा और प्रधानमंत्री बताएं कि अच्छे दिन कहां हैं। रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। किचन तक महंगाई की मार पहुंच चुकी है।

खबरें और भी हैं...