पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज हवा, आंधी में गिर सकते हैं पेड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

नगर निगम बैजाताल के पास जलविहार की बाउंड्रीवॉल से सटे हिस्से पर 40 लाख की लागत से पार्क विकसित कर रहा है। पार्क में सैलानियों के बैठने के लिए परिसर के अवैध अितक्रमण को हटाकर प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। प्लेटफार्म बनाने के लिए यहां लगे 20 से अधिक वृक्षों की जड़ेें खोद दी गईं हैं। अब ये पेड़ इतने कमजोर हो गए हैं कि तेज बारिश या आंधी में कभी भी गिर सकते हैं। कुछ लोगों की शिकायत पर डीबी स्टार टीम मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंची तो पता चला कि कई पेड़ों के पास से मिट्‌टी व दीवार हटाने के लिए जेसीबी का उपयोग किया गया है जिससे पेड़ों की जड़ें कट गई हैं। डीबी स्टार ने पूरे मामले की लाइव रिकार्डिंग की । जब इस मामले में नगर निगम के कलस्टर अधिकारी सत्येंद्र यादव से बात की तो उन्होंने जांच का बहाना बनाकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।

पर्यटन के लिए बना रहे प्रोजेक्ट

पर्यटन की दृष्टि व शहर के लोगों को सुबह-शाम घूमने के लिए मोतीमहल इलाके मे कई प्रोजेक्ट चल रहे है। इन प्रोजेक्टस मेें बैजाताल, जल विहार का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है वहीं बैजाताल, जल विहार को जोड़ा जा रहा है। साथ ही बारादरी, वोट क्लब, फूलबाग, गांधी प्राणी उद्यान को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाना है। नगर निगम, स्मार्ट सिटी, मप्र पर्यटन निगम अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हंै।

जानकारी ली जाएगी

 बैजाताल के सामने स्थित जल विहार के हिस्से को विकसित करने के लिए पेड़ों को नुकसान क्यों पहुंचाया जा रहा है। इस मामले की जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई करेंगे। मुकेश बंसल, पार्क अधीक्षक, नगर निगम

पेड़ों को नुकसान की जानकारी नहीं है

 बैजाताल से जल विहार का दृश्य दिख सके इसके लिए जालियां लगाई जा रही है। मेरी जानकारी में वहां मौजूद पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचा है। अगर बिना जरूरत पेड़ों को काटा जा रहा है तो मैं मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगा। सत्येंद्र यादव, क्लस्टर ऑफिसर, नगर निगम

खबरें और भी हैं...