पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पेयजल संकट: तीन माह से खरीद कर पी रहे पानी

पेयजल संकट: तीन माह से खरीद कर पी रहे पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

सिटी सेंटर स्थित गार्डन होम टाउनशिप और नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 में आने वाले रामदयाल नगर (भिण्ड रोड) के सैकड़ों परिवार पिछले तीन महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन दोनों ही स्थानों पर नगर निगम की पाइप लाइन से पानी की सप्लाई होती थी लेकिन इन दिनों ये सप्लाई पूरी तरह से बंद है। पानी के लिए अब यहां के लोग नगर निगम की फायर ब्रिगेड और टैंकरों से पानी की टंकी भरवा रहे हैं। इस संबंध में यहां के नागरिक पानी की व्यवस्था के लिए कई बार पार्षद से लेकर महापौर, निगम अफसरों व मंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी परेशानी का समाधान नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं...