ग्वालियर | लायनेस क्लब ग्वालियर के तत्वावधान में 20 मई
ग्वालियर | लायनेस क्लब ग्वालियर के तत्वावधान में 20 मई को एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। माधव नगर स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में लगने वाले इस नि:शुल्क शिविर में दोपहर 12 से 2 बजे तक डॉक्टर्स जांच करेंगे। इसमें डॉ. रोहित अग्रवाल और डॉ. शिप्रा अग्रवाल दांत संबंधी रोग, डॉ. सोनाली अग्रवाल स्त्री रोग व बांझपन की, डॉ. राहुल अग्रवाल नाक, कान एवं गले संबंधी रोगों की जांच करेंगे। इसके अलावा मरीजों को विभिन्न जांचों पर विशेष छूट भी दी जाएगी। साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर्स जानकारी देंगे। उन्हें बताया जाएगा कि गर्मी के मौसम में किस तरह की सावधानी बरतें। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे।