सफल बनने के लिए स्वस्थ रहना भी जरूरी
शिविर में एक्सपर्ट ने कहा कि रोजाना योग और व्यायाम करें।
एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एक्सपर्ट ने दी जानकारी
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर
जीवन में सफल बनने के लिए आपका स्वस्थ रहना भी जरूरी है। मौसमी फल, सब्जी का सेवन करें और जंक फूड से दूरी बनाएं। यह बात एक्सपर्ट प्रवीण ओझा ने कही। वे बुधवार को 15 एमपी एनसीसी बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को स्वस्थ रहने की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आप लोग धूम्रपान और नशे जैसी चीजों से दूर रहें, क्योंकि इनसे व्यक्ति का जीवन और परिवार दोनों ही बर्बाद होते हैं। इसके बाद कैडेट्स के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल जोगिंदर तंवर ने बताया कि 10 दिवसीय शिविर में कई गतिविधियां होंगी। इसके समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुलेमान खान, चीफ अधिकारी मयंक ढेंकुला मौजूद रहे।
Ncc Camp