‘गुलदस्ता’ में होगा नाटक का मंचन, सशक्त महिलाओं के बारे में बताएंगे शहर के कलाकार
नाट्यकला मंदिर में बाल कलाकार अभिनय के माध्यम से भारत की सशक्त महिलाओं के बारे में बताएंगे। इनमें आजादी से लेकर देश के विकास में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हैं। इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है और रिहर्सल की जा रही है। इसका मंचन 19 मई को शाम 7.30 बजे से होगा। यहां होने वाले गुलदस्ता कार्यक्रम को लेकर इन दिनों नाटक, माइम, स्किट और एकल अभिनय की बारीकियां बाल कलाकार सीख रहे हैं। कार्यक्रम में ऐश्वर्या जौहरी एकल अभिनय में जलियांवाला बाग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बारे में बताएंगे। इसके बाद स्किट में बैचलर बाबा का मंचन होगा। इसमें ढोंगी बाबाओं के बारे में बताया जाएगा और उनसे कैसे बचा जाए इसकी जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम संघमित्रा कौशिक का अभिनय होगा। इसमें दिल्ली के निर्भया कांड के बाद युवतियों की सुरक्षा के बारे में बताया जाएगा।
Upcoming Event
नाट्यकला मंदिर में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नाटक की रिहर्सल करते कलाकार।
जंतर-मंतर बच्चे सिंकदर भी होगा
गुलदस्ता में अंतिम प्रस्तुति ‘जंतर मंतर बच्चे सिकंदर’ का मंचन किया जाएगा। इसमें 18 प्रतिभागी प्रस्तुति देंगे। नाटक में बच्चों की पढ़ाई के बोझ के बारे में बताया जाएगा। बच्चे दिनभर पढ़ते हैं इससे उन पर क्या बोझ पड़ता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य चींजे भी सीखना चाहिए। उन्हें बाहर ऐतिहासिक स्थल भी देखना चाहिए। ताकि वे देश की धरोहर के बारे में जान सकेंगे।