जेपी यूनिवर्सिटी में सिविल सर्विसेज में चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान
रविकेश और ज्येष्ठा का सम्मान करते अतिथि।
ग्वालियर | जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गुना में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी की इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग छात्रा ज्येष्ठा और मैकेनिकल विभाग के रविकेश त्रिपाठी का सम्मान किया गया। दोनों का चयन हाल ही में सिविल सर्विसेज के लिए हुआ है। इस दौरान यूनिवर्सिटी के फैकल्टी मेंबर के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में दोनों ने स्टूडेंट्स को टिप्स भी दिए।