पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जूनियर्स से साझा किए अनुभव, हर्ष मिस्टर और मृगनयनी मिस फेयरवेल

जूनियर्स से साझा किए अनुभव, हर्ष मिस्टर और मृगनयनी मिस फेयरवेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | कॉलेज में हम खुद की पहचान ढूंढने आए थे। धीरे-धीरे दोस्त और टीचर्स के साथ ऐसी दुनिया बन गई जिसमें हमने बहुत कुछ सीखा और सुधारा भी। इस कैंपस की यादें हमेशा हमारे जेहन में ताजा रहेंगी। यह बात आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की फेयरवेल में फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने कही। बुधवार को यहां फेयरवेल रुखसत-2018 आयोजित की गई। नाद एम्फीथिएटर में हुई फेयरवेल में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इसमें स्टूडेंट्स ने गाने गाए और नृत्य भी किया। इसके बाद मिस्टर और मिस फेयरवेल का चुनाव हुआ। तीन राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हर्ष जपे मिस्टर और मृगनयनी गुप्ता मिस फेयरवेल बनीं। इस अवसर पर आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर डॉ. मीनाक्षी मजूमदार, रजिस्ट्रार ओमवीर सिंह, डॉ. एसएस चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Students ‌Farewell

फेयरवेल में स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

खबरें और भी हैं...