पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सिमरन को मात देकर दीपाली ने जीता शतरंज का खिताब

सिमरन को मात देकर दीपाली ने जीता शतरंज का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|ग्वालियर

डॉ. दीपाली माथुर यहां खेली गई मातृशक्ति ओपन शतरंज टूर्नामेंट में चैंपियन बनी। उन्होंने बुधवार को खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में सिमरन को शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। वहीं

क्वीन सैक्रिफाइस आेपन टूर्नामेंट में सुप्रिया गुप्ता, आदित्य गुप्ता ने जीत के साथ दो-दो अंक बनाए। जैन शतरंज अकादमी द्वारा सराफा बाजार में खेले गए टूर्नामेंट में शहर के शतरंज खिलाड़ियों की माताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस एक दिवसीय ओपन टूर्नामेंट में डॉ. दीपाली माथुर ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर विजयी चाल को बरकरार रखा। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में दीपाली की भिड़ंत नेशनल शतरंज खिलाड़ी की माता सिमरन चौथानी से हुई।

लंबी बाजियों के बीच हुए इस मुकाबले में सिमरन के पास चेस क्लॉक में टाइम कम था। इस कारण उन्होंने जल्दबाजी में एक मोहरा अतिरिक्त पिटवा दिया। नतीजतन हाथ में आई बाजी से उन्हें हाथ धोना पड़ा। उधर स्टेट खिलाड़ी की माता रितु आहूजा ने भी शतरंज की बिसात पर जीत के लिए काफी मशक्कत की। तीसरे राउंड में उनकी बाजी ड्रॉ पर रुकी जिस वजह से उनके खाते में आधा अंक कम था और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा अंशु अग्रवाल ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बाजी मारी।

आयोजन सचिव और शतरंज प्रशिक्षक ऋषभ जैन ने बताया कि उधर क्वीन सैक्रिफाइस ओपन टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों में सुप्रिया गुप्ता, आदित्य गुप्ता, भव्य मतलानी, पार्थ चितलांगिया, समन्यू आहूजा, कृष अग्रवाल, पूर्वी होतवानी, साक्षी माखीजा, भव्य गोयल और कुश मित्तल 2-2 अंक लेकर अपने विजयी रथ पर सवार हुए।

मातृशक्ति ओपन शतरंज टूर्नामेंट में रितु काे मिला दूसरा स्थान

Chess

शतरंज टूर्नामेंट में चाल चलती हुईं प्रतिभागी।

खबरें और भी हैं...