पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में आज से होंगे मुकाबले

दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में आज से होंगे मुकाबले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|ग्वालियर

अचलेश्वर मंदिर स्थित जीवायएमसी क्लब में गुरुवार से जिला स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित हाेने वाले इस टूर्नामेंट में अंडर 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी-अपनी चुनौती पेश कर सकेंगे। संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट से चयनित 4 बालक और 4 बालिकाएं स्टेट चैंपियनशिप में ग्वालियर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्टेट लेवल की यह चैंपियनशिप 8 से 10 जून तक खेली जाएगी। जिला टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को पंजीयन के समय अपना-अपना जन्म प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। प्रतिभागी आयोजन स्थल पर ऑन स्पॉट भी सुबह 9 से 10 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में जिला शतरंज संघ से पंजीकृत क्लब और खिलाड़ी ही शिरकत कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...