दूधिया रोशनी में आज से होगा वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट
एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर गुरुवार से ग्वालियर पूर्व विधानसभा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का शुभारंभ शाम 7 बजे खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया के मुख्यातिथ्य में होगा। अध्यक्षता साडा अध्यक्ष राकेश जादौन करेंगे, जबकि सुमावली विधायक सत्यपाल सिकरवार और सभापति राकेश माहौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जन उत्थान न्यास द्वारा नॉकआउट आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 19 वार्डों की 124 टीम चुनौती पेश करेंगी। न्यास के अध्यक्ष सतीश सिंह सिकरवार ने बताया, टूर्नामेंट में विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 21 हजार तथा तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार मिलेगा।