उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर मिलेंगे पंखे व एलईडी
ग्वालियर| उजाला योजना के तहत उपभोक्ताओं को एलईडी, ट्यूबलाइट, पंखे सहित अन्य उपकरण सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उजाला वैन गांव-गांव जाकर उपकरण बेचेगी। पूरे प्रदेश में 50 उजाला मोबाइल वैन सस्ती दरों पर बिजली के उपकरण बेचेंगी। उजाला मोबाइल वैन को पिछले दिनों बिजली कंपनी के एमडी डॉ. संजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारी उजाला मोबाइल वैन से सौभाग्य योजना का प्रचार प्रसार भी करेंगे। इसके अलावा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे।
उजाला योजना