शादी के दो दिन पहले पुलिस ले दूल्हे के घर पहुंची युवती, कहा- मुझे धोखा दिया
ग्वालियर| । शादी के दो दिन पहले दूल्हे के घर उसकी प्रेमिका पुलिस लेकर पहुंच गई। उसने कहा कि यह शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा, अब शादी किसी और से कर रहा है। इसके बाद तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और बाद में जब युवक प्रेमिका से ही शादी करने को राजी हुआ तब जाकर राजीनामा हुआ। । छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास रहने वाला अनिकेत जायसवाल पुणे में नौकरी करता है। उसकी दोस्ती मुंबई में बैंक की असिस्टेंट मैनेजर से हुई थी। दोनों में प्रेम हो गया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अचानक अनिकेत ने उससे बात करना बंद कर दी। उसके परिजनों ने ग्वालियर में दूसरी लड़की से उसकी शादी तय कर दी। 18 अप्रैल को शादी है। जैसे ही उसकी प्रेमिका को पता लगा तो वह पहले इंदौर पहुंची। क्योंकि इंदौर में अनिकेत के पिता शासकीय कर्मचारी हैं। इंदौर पुलिस के साथ वह सोमवार को ग्वालियर पहुंची।