महापौर ने किया प्याऊ का शुभारंभ
महापौर ने किया प्याऊ का शुभारंभ
ग्वालियर| गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना पुण्य का काम है। समाज में इस प्रकार के कार्य करने से सामाजिक सद्भाव का वातावरण बनता है। यह विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने व्यक्त किए। श्री शेजवलकर महाराज बाड़ा पर सिंधु सहयोग संस्था द्वारा स्थापित प्याऊ का उदघाटन कर रहे थे।
सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा 19 से
ग्वालियर| सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा एवं लक्ष्मीनारायण यज्ञ 19 अप्रैल से अायोजित किया जाएगा। ऋषि सेवा समिति के प्रचार सचिव भरोसीलाल झा ने बताया कि मंगल कलश यात्रा 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे नया बाजार चौराहे से निकाली जाएगी।