धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9425114600 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर की घटना पर जताया शोक
ग्वालियर|मानवता ग्रुप ने पागनवीसी स्कूल में लगने वाली क्लास में जम्मू कश्मीर में हुई घटना पर श्रद्धांजलि सभा की। ग्रुप ने बच्चों के बीच देश को हिला देने वाली घटना के बारे में बात की। बच्चों को ऐसा न करने और किसी को ऐसा न करने देने की शपथ भी दिलाई गई। बाद में कैंडल जलाकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बच्चों के अलावा ग्रुप के आयुष बैद (जैन), रोहित गर्ग, विकास कनेरिया और हिमांशी राय मौजूद थे।
धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9425114600 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।
पुरी यात्रा के लिए आज और हो सकेंगे आवेदन
ग्वालियर| मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के बुजुर्गों को 25 अप्रैल को पुरी यात्रा पर ले जाया जाएगा। इसके लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा पर जाने वाले बुजुर्ग 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की फीडिंग के बाद लॉटरी के माध्यम से यात्रा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। इसके बाद तहसील स्तर पर 23 अप्रैल को टिकटों का वितरण किया जाएगा।
गहोई वैश्य समाज मनाएगा 101 वां जन्म दिन
ग्वालियर| भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण गुप्ता के सौ साल पूरे करने पर अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा राजनीतिक प्रकल्प द्वारा उनका जन्म दिन मनाया जाएगा। प्रकल्प ने 6 जून को पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करने का आव्हान समाज के लोगों से किया है। गत दिवस धर्मेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन समिति बनाने पर निर्णय हुआ। इस अवसर पर कैलाश नारायण सावला, मोहन छिरौलिया ,मुकेश तीतविलासी, एनपी गुप्ता, वरुण कश्तवार, राकेश कनकने, नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे।
न्यूज इन ब्रीफ