पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आपटे की पायगा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 18 से

आपटे की पायगा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| आपटे की पायगा नई सड़क स्थित भगवान परशुराम मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव 18 से 25 अप्रैल तक मनाया जाएगा। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी निशिकांत सुरंगे ने बताया कि पहले दिन 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद 25 अप्रैल की सुबह तक अखंड कीर्तन चलेगा। 20 अप्रैल को उपासना ब्रह्म चैतन्य मंडल, 21 अप्रैल को संत गजानन महिला मंडल तथा 23 को भावना थत्ते भजन मंडल भजनों की प्रस्तुति देंगे। 24 अप्रैल को संगीत संध्या में संध्या ठाकुर प्रस्तुति देंगी। वहीं ब्रह्म समाज एकता परिषद द्वारा 22 अप्रैल को कोटेश्वर से भगवान परशुराम का चल समारोह निकाला जाएगा, जो घासमंडी, किलागेट होते हुए हजीरा पहुंचेगा। जहां भगवान परशुराम की महाआरती होगी। यह जानकारी पवन मिश्रा ने दी।

आपटे की पायगा स्थित भगवान परशुराम का मंदिर

खबरें और भी हैं...