स्टेशन पर शताब्दी निकलने के बाद चले पंखे
ग्वालियर| रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोमवार को सुबह पंखे बंद रहे। शताब्दी एक्सप्रेस निकलने के बाद जब एक यात्री ने डिप्टी एसएस कार्यालय में पंखे न चलने की सूचना दी तब रेलवे विद्युत्त विभाग ने प्लेटफार्म के पंखे शुरू कराए। इस संबंध में विभाग का कहना है कि सुबह मौसम ठंडा होने पर छह बजे लाइट बंद करने के साथ ही कुछ देर के लिए पंखे भी बंद किए जाते हैं। बाद में लगभग 9 बजे शताब्दी एक्सप्रेस स्टेशन पर आने से पहले पंखे शुरू कर दिए जाते हैं। सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने के बाद तक पंखे बंद रहने पर मामला डिप्टी एसएस तक पहुंचने पर पंखे शुरू कराए गए।