पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिंदे की छावनी में सीवर उफना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शिंदे की छावनी पुलिस चौकी के पास दूसरे दिन भी सीवर का पानी बहता रहा। यहां के दो सीवर आगे लाइन चोक होने के कारण उफान ले रहे हैं। चौराहे पर सीवर का पानी काफी निकलने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कई बार संबंधित अधिकारियों को फोन पर सूचना दे चुके हैं। इसके बाद भी सोमवार को सीवर की चोकिंग को नहीं खोला गया। क्षेत्र में काफी गंदा पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले भी उक्त स्तर पर सीवर चोक हो गई थी। तब जेसीबी से खुदाई करने के बाद पॉइंट को ठीक किया गया था।

खबरें और भी हैं...