कमेटी ने 7 दिन में मांगी विधानसभा स्तर पर मैरिज गार्डन, होटल की जानकारी
ग्वालियर| शहर के मैरिज गार्डन संचालन के नियमों को लेकर बनाई गई समिति की बैठक सोमवार को जल विहार में हुई। समिति के सदस्यों ने नगर निगम से विधानसभा स्तर पर आने वाले सभी वार्डों में संचालित होने वाले मैरिज गार्डन, विवाह स्थल, होटल एवं धर्मशालाओं की जानकारी मांगी है। यह जानकारी 7 दिन में देने के लिए कहा गया है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
बैठक में शासन द्वारा निर्धारित नियमों के क्रियान्वयन को लेकर मंथन हुआ। इसके साथ ही भूमि विकास निगम द्वारा बनाए गए नियमों के पालन को लेकर चर्चा हुई। 7 दिन में जो जानकारी मांगी गई है, उसको लेकर निगम आयुक्त विनोद शर्मा को पत्र लिखने का भी तय किया गया। बैठक में धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, जगत सिंह कौरव, विनोद यादव, गीता राजेन्द्र दंडोतिया आदि उपस्थित थे।