पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नर्सिंग छात्र रजिस्ट्रार से बोले रिव्यू नहीं कराया तो भूख हड़ताल करेंगे

नर्सिंग छात्र रजिस्ट्रार से बोले- रिव्यू नहीं कराया तो भूख हड़ताल करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए बीएससी नर्सिंग थर्ड और फोर्थ ईयर परीक्षा के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को बीएससी नर्सिंग थर्ड व फोर्थ ईयर के छात्रों ने रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा से मिलकर रिव्यू कराने की मांग की। नर्सिंग छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष राजा कपासिया ने रजिस्ट्रार से कहा कि यदि रिव्यू नहीं कराया तो छात्र संगठन भूख हड़ताल करेगा। रजिस्ट्रार ने छात्रों से कहा कि बीएससी नर्सिंग थर्ड व फोर्थ ईयर के छात्रों के रिजल्ट का शीघ्र ही रिव्यू कराएंगे।

खबरें और भी हैं...