पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अभ्यास मैच में चमके शिवम राय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर

शिवम राय की शानदार पारी की बदौलत जीडीसीए सी ने अभ्यास मैच में जीडीसीए बी को 3 विकेट से शिकस्त दी। कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर बी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विक्रांत (53) और अमन यादव (51) ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए हॉफ सेंचुरी लगाई जबकि शेष बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम 42 ओवर में 211 रन पर आल आउट हो गई।

युवराज राव और शिवम शर्मा ने उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया वहीं निरंकार 1 विकेट लेने में सफल रहे। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। लेकिन शिवम राय की 63 रन की जिम्मेदाराना पारी की बदौलत सी टीम ने चार ओवर पहले 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। राहुल मिगलानी ने 31 रन और अतुल सिंह ने 29 रन का योगदान दिया। अश्विनी यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि अमन भदौरिया ने 2 बल्लेबाजों को चलता किया। उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल से एसएम खान (अंडर-18) ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। ग्वालियर को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्वालियर का पहला मुकाबला 28 अप्रैल को उज्जैन से होगा। टीम चयन से पहले अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं।

Practice Match

जीडीसीए सी टीम के सिद्धार्थ मैच के दौरान शॉट लगाते हुए। फोटो: भास्कर

खबरें और भी हैं...