पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अभि के आलराउंड प्रदर्शन से ग्वालियर 377 रन से जीता

अभि के आलराउंड प्रदर्शन से ग्वालियर 377 रन से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर

अभि अग्निहोत्री के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ग्वालियर ने ए डब्ल्यू कनमाडीकर ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। जबलपुर में खेले गए दो दिवसीय लीग मुकाबले में ग्वालियर ने शहडोल को 377 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। मैच में 211 रन व 10 विकेट लेने का कारनामा करने वाले अभि को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

मैच के पहले दिन ग्वालियर ने 7/484 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी शहडोल की टीम कप्तान ऋषि और अभि की स्पिन गेंदबाजी में ऐसी उलझी कि पूरी टीम 40.5 ओवर में 48 रन पर ढेर हो गई। सलामी बल्लेबाज शाश्वत पटेल (19) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सके। 6 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। गेंदबाजी में ऋषि ने 6 और अभि ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी पारी में भी शहडोल के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा। यशवर्धन ने अच्छे शॉट्स लगाकर कुछ समय के लिए एक छोर से विकेट बचाकर रखा लेकिन दूसरी छोर से विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 34.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। अभि ने पहली पारी में किए गए प्रदर्शन में और सुधार करते हुए 6 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया जबकि ऋषि व युवराज ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Cricket Tournament

ग्वालियर के अभि अग्निहोेत्री को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खबरें और भी हैं...