पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब तक तीन मंजिल को ही मिलती थी अनुमति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

दीनदयाल नगर और आसपास के क्षेत्र में एक लाख से अधिक आबादी रहती है। वहां पर अभी तक तीन मंजिला मकान बनाने तक की इजाजत थी। शहर के हर क्षेत्र में मल्टी कॉम्पलेक्स और मॉल बन गए। लेकिन दीनदयाल नगर क्षेत्र में इसी वजह से नहीं बन पाए कि वहां पर एयरफोर्स ने रोक लगाई हुई थी।

हाउसिंग बोर्ड ने तैयार किया प्रोजेक्ट

हाउसिंग बोर्ड उस क्षेत्र मल्टी बनाने के लिए काफी समय से कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने दीनदयाल नगर के ए और बी ब्लॉक क्षेत्र में जगह की पड़ताल की। वहां पर वह मल्टी कॉम्पलेक्स बनाने के लिए कोशिश कर रहा था। बोर्ड ने अपना प्रोजेक्ट डिजाइन कर एयर फोर्स अफसरों को दिया। जिसके बाद एयरफोर्स ने उनको आठ मंजिल (जी + सेवन) मल्टी बनाने की इजाजत दे दी है। अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में एप्रूव्ड कराने के लिए फाइल भेजी गई है। एप्रूव्ड होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।

दुकान और फ्लैट दोनों होंगे मल्टी में

हाउसिंग बोर्ड दो मल्टी बनाएगा। एक मल्टी कॉम्पलेक्स ए ब्लॉक में और दूसरा बी ब्लाक में बनेगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से इजाजत आने के बाद इन दोनों मल्टियों का काम शुरु हो जाएगा। यह तीन साल में पूरा होगा। इसमें वन बीएचके 15 लाख रुपए, दू बीएचके 20 लाख रुपए और थ्री बीएचके 30 लाख रुपए के होंगे। दोनों मल्टियों में फायर सिस्टम होंगे साथ ही एक-एक प्ले ग्राउंड भी बनाया जाएगा। साथ ही फ्लैट और शाप के लिए अलग से पार्किंग रहेगी।

खबरें और भी हैं...