पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कबाड़ से आर्ट बनाने वाले गौरव को मिला ग्वालियर रत्न अलंकरण

कबाड़ से आर्ट बनाने वाले गौरव को मिला ग्वालियर रत्न अलंकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में जेसीआई र| अलंकरण सहित अलग-अलग पांच कैटेगरी में अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

जेसीआई ग्वालियर का 54वां स्थापना दिवस समारोह होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया

सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

बचपन से ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा हूं। मध्यमवर्गीय से ताल्लुक रखने के कारण मुझे एक ही सीख मिली कि कोई भी चीज बेकार नहीं होती है। यह सामने वाले की सोच पर निर्भर करता है कि वह सामने वाली वस्तु को किस नजरिए से देखता है। यदि वह इसे बेकार समझेगा तो उसकी जगह कबाड़ में होगी और वह उसमें कुछ प्रयोग करके कोई भी नायाब आकार दे सकता है। बचपन की यही सीख मेरे काम आई। फाइन आर्ट से एमएफए की पढ़ाई के दौरान जब एक्जीबिशन लगाने की बारी आई तो मैंने बेकार को मूर्तिशिल्प का आकार दिया। इस एक्जीबिशन को सभी ने सराहा। इसके बाद लाइफ में यूटर्न आ गया। जिसके बाद मैंने वेस्ट से बेस्ट स्कल्पचर्स बनाना शुरू कर दिया।

यह कहना है ग्वालियर र| अलंकरण से सम्मानित गौरव कुलश्रेष्ठ का। बुधवार को जेसीआई ग्वालियर के 54वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में ग्वालियर र| अलंकरण समारोह का आयोजन होटल सेंट्रल पार्क में किया गया। ग्वालियर र| अलंकरण के लिए इस बार कल्चरल कैटेगरी से गौरव कुलश्रेष्ठ को ज्यूरी ने सबसे ज्यादा अंक दिए, जिसके चलते उन्हें ग्वालियर र| अलंकरण चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी प्रतिभागियों को अवॉर्ड प्रदान किए। कार्यक्रम में पांच कैटेगरी में अलग-अलग युवाओं को भी अवॉर्ड दिए गए। सभी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

JCI ‌Award Ceremony

डॉ. रविंद्र पाठक

गौरव कुलश्रेष्ठ

वीरेंद्र विक्रम सिंह

इन्हें भी मिले अवॉर्ड

समारोह में सामाजिक सेवा के लिए प्रदीप सिंह, विश्व शांति एवं मानव अधिकार के लिए आयुष को , विज्ञान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में वीरेंद्र विक्रम सिंह काे, व्यक्तिगत विकास के लिए तान्या मित्तल, नेतृत्व के क्षेत्र में डॉ. रविंद्र पाठक को अवॉर्ड प्रदान किया गया।

यह भी हुए कार्यक्रम में शामिल

जेसीआई ग्वालियर के स्थापना दिवस समारोह में चैप्टर प्रेसिडेंट राहुल गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयरमैन सिद्धार्थ मिश्रा, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन पुलक अग्रवाल, राधा मोहन गुप्ता, कमेटी चेयरमैन नीलेश बिंदल, जोन प्रेसिडेंट अंजली बत्रा, सदीप जैन आदि मौजूद रहे।

प्रदीप सिंह

आयुष

खबरें और भी हैं...