पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्राइमरी में पारंपरिक गेम्स से कराई जाएगी पढ़ाई

प्राइमरी में पारंपरिक गेम्स से कराई जाएगी पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब स्टूडेंट्स को सांप-सीढ़ी और कंचे-कौड़ी के जरिए खेल-खेल में टफ सब्जेक्ट को समझाया जाएगा। इसमें साइंस और मैथ की क्लासरूम में स्टडी पारंपरिक गेम्स के माध्यम से कराई जाएगी। उसके बाद लर्निंग सेशन में स्टूडेंट्स से सवाल पूछे जाएंगे। शहर के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूलों में इस सत्र से यह पहल की जा रही है।

इसमें स्टूडेंट्स को पुरानी पद्धति से पढ़ने का मौका मिलेगा। जिससे न केवल उनकी मेमोरी डवलप होगी, बल्कि वे लंबे समय तक इन टफ सब्जेक्ट के फॉर्मूले याद भी रख सकेंगे। यह बदलाव स्कूल चलो अभियान के तहत किया जा रहा है। साथ ही यह प्रयास सभी स्कूलों में बड़े स्तर पर किए जाएंगे। जिससे पुराने पारंपरिक तौर-तरीकों से स्टूडेंट्स को मैथ व साइंस की हर उलझी पहेली समझ में आएगी। साथ ही स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन मिलेगी। अभी तक प्रकार की एक्टिविटी अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) और केंद्रीय विद्यालय में होती थी। इसके बेहतर परिणाम को देखते हुए इस शिक्षण सत्र से इसे माध्यमिक शिक्षा मंडल में भी शुरू किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियोें का कहना है कि यह एक जॉय फुल लर्निंग का पार्ट है, इससे स्टूडेंट्स में हिंदी, मैथ और साइंस जैसे सब्जेक्ट के प्रति रूचि बढ़ती है और वे बड़ी रोचकता से इन सब्जेक्ट को क्लासरूम में समझते हैं। इसे देखते हुए इस सिस्टम को लागू किया गया है।

गवर्नर्मेंट प्राइमरी स्कूलों में स्टूडेंट्स को खेल-खेल में साइंस और मैथ के फॉर्मूले याद कराए जाएंगे

इन सब्जेक्ट को किया शामिल

मैथ | स्कूलों में मैथ्स के टीचर स्टूडेंट्स को अलग-अलग गेम्स के माध्यम से फॉर्मूला याद कराते हैं। इसमें कंधे का खेल, मेरे अंकों का मान मेरा विस्तार, बार-बार नौ बनाओ, खेल-खेल में जोड़, माचिस की तीलियां आदि से मैथ पढ़ाया जा रहा है। इससे स्टूडेंट्स को 20 तक के पहाड़े भी याद कराए जाएंगे।

साइंस | इस सब्जेक्ट में प्रायोगिक स्टडी का बेहद महत्व है। इसमें स्टूडेंट्स को रबर बैंड, एक रुपए के सिक्के, कंकड़, गोटी, इमली के बीज, स्कैच पेन और अखबार के जरिए साइंस की एक्टिविटीज कराई जाएंगी। ऐसी 30 एक्टिविटीज डिजाइन की गई है। जिसमें स्टूडेंट्स को पूरे सप्ताह के अलग- अलग गेम्स होंगे।

हिंदी | इसमें स्टूडेंट्स को चित्रों और कहानियों के माध्यम से हिंदी के पाठ पढ़ाए जाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा फोकस चित्रों पर होगा। उन्हें अलग-अलग चित्र देकर उसकी कहानी लिखने का टास्क दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...