पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • इग्नू में नए शिक्षण सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

इग्नू में नए शिक्षण सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी इग्नू ने जुलाई 2018 के नए शिक्षण सत्र के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इग्नू ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मई निर्धारित की है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ऐसे स्टूडेंट्स के बीच लोकप्रिय है जो आगे पढ़ाई तो करना चाहते हैं लेकिन किसी कारण से कर नहीं पाते या नियमित कॉलेज नहीं जा सकते। ऐसे स्टूडेंट्स इग्नू से पढ़ाई करने का मौका उपलब्ध कराता है। वर्तमान में इग्नू के अंतर्गत यूजी, पीजी सहित डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हैं। इग्नू में सेल्फ स्टडी मेटेरियल, परामर्श सत्र और टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पढ़ाई करवाई जाती है। शहर में इग्नू का जीवाजी यूनिवर्सिटी सहित अलग-अलग जगह सेंटर संचालित हैं। इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संस्थान की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर करा सकते हैं। इसमें आवेदन को मार्कशीट की फोटोकॉपी सहित अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।

यूजी और पीजी कोर्स में शामिल होने के लिए 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Admission Alert

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

इग्नू के ऑफिशियल एडमिशन वेबपेज onlineadmission.ignou.ac.in पर पहले जाना होगा। इसे बाद Apply Online Re-Registration Form पर क्लिक करना होगा। इसमें अपना प्रोग्राम सेलेक्ट करना होगा। इसमें अपना 9 अंकों का एनरोलमेंट नंबर और सिक्योरिटी कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। रि-रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और फीस ऑनलाइन पेमेंट करें। कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए रख लें। ऑनलाइन रि-रजिस्ट्रेशन की प्रकिया केवल भारतीय नागरिकों के लिए मौजूद है। विदेशी छात्रों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

खबरें और भी हैं...