टीचर्स कर सकेंगे रिसर्च 28 तक करें आवेदन
ग्वालियर | एमपी हायर एजुकेशन के टीचर्स को किसी विशेष क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं पर रिसर्च करने का मौका मिलेगा। इसके लिए टीचर्स को अपना एक शोध प्रस्ताव तैयार कर 28 अप्रैल तक जमा करना होगा। यह रिसर्च शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए होगा। उन्हें अपना शोध प्रस्ताव राज्य शिक्षा केंद्र के शोध कक्ष के ईमेल आईडी reaserchssamp@rediffmail.comपर भेजना होगा। साथ ही शोध प्रस्ताव की हार्ड कॉपी भी प्रस्तुत करनी होगी। इस शोध प्रस्ताव का परीक्षण राज्य शिक्षा केंद्र की राज्य स्तरीय आंतरिक शोध समिति करेगी। साथ ही वह यह भी तय करेगी कि टीचर्स ने जो शोध प्रस्ताव भेजा है उसका शीर्षक उपयुक्त है या नहीं।