नीट 6 को, एडमिट कार्ड हुए अपलोड
ग्वालियर | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने नीट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसे सीबीएसई की साइट cbseneet.nic.in से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। विभाग भी इसी एडमिट कार्ड का पीडीएफ फॉर्मेट कैंडिडेट के पास उसकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजेगा। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) इस बार 6 मई को होगा। इस साल नीट के सभी भाषाओं यानी हिंदी और इंग्लिश के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रश्न पत्र के सेट एक ही रहेंगे।