शहर के डॉ. बीआर श्रीवास्तव को मिला मध्यप्रदेश गौरव सम्मान
ग्वालियर | शहर के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बीआर श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान भोपाल में आयोजित एक समारोह में दिया गया। इससे पहले उन्हें कैंसर रोग निदान के लिए नागपुर में हुई इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है। इस वर्ष मार्च में डॉ. श्रीवास्तव को यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ अमेरिका द्वारा डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे देश के एकमात्र कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं।