एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को 26.87 लाख का मिला पैकेज
ग्वालियर | एमिटी यूनिवर्सिटी में इस साल इंजीनियरिंग के फाइनल प्लेसमेंट के दौरान स्टूडेंट्स को 26.87 लाख रुपए का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है। वहीं मैनेजमेंट में 12.10 लाख रुपए का पैकेज ऑफर किया गया। यूनिवर्सिटी के फ्रेशर स्टूडेंट्स को फाइनल प्लेसमेंट के दौरान 6.66 लाख पैकेज मिला। यूनिवर्सिटी के कुलपति वीके शर्मा ने बताया कि इस साल अब तक 82.63 प्रतिशत स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो चुका है। इसमें एमबीए के 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो चुका है और एवरेज पैकेज 4.01 लाख का ऑफर किया गया है।