शिक्षक-अभिभावक के संबंध सुधारने होगी ट्रेनिंग
टीचर्स और अभिभावक के बीच किस प्रकार के संबंध होना चाहिए। दोनों में आपसी तालमेल किस प्रकार का हो और बीते कुछ वर्षों में इनके आपसी संबंध खराब होने की प्रमुख वजह क्या है। इन सभी मुद्दों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से मई में टीचर्स वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। यह वर्कशॉप दो से तीन दिन की रहेगी। इसमें प्राइमरी, माध्यमिक और हायर सेकंडरी के टीचर्स शामिल हो सकते हैं। यह प्रशिक्षण दो सत्रों में रहेगा। पहले चरण में प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षक और अभिभावक के बीच आपसी संबंध खराब होने की प्रमुख वजह बताई जाएगी। इसके बाद दूसरा सत्र चर्चा का रहेगा।
Good News
ऐसे दी जाएगी ट्रेनिंग
प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को ऑफलाइन आवेदन अपने स्कूल में करना होंगे। इसके बाद स्कूल के प्राचार्य उनके नाम आगे भेजेंगे।