जोधा और पद्मावती स्टाइल में सजाई गुड़िया
पहले खूबसूरत गुड़िया बनाई, ड्रेस के लिए स्कैच बनाया और फिर लहंगा डिजाइन किया। गुड्डे को भी दूल्हे का लुक देने के लिए शेरवानी में एंब्राॅयडरी कराई। गुड्डे-गुड़ियों को वेडिंग कपल के रूप में प्रस्तुत किया अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन मध्यांचल के पदाधिकारी और सदस्यों ने। अक्षय तृतीया के अवसर पर जीवाजी क्लब में गुड्डा-गुड़िया प्रतियोगिता हुई। इसमें सभी मेंबर्स ने अलग-अलग ढंग से पहले गुड्डे-गुड़ियों की ड्रेस पर रिसर्च की, उसके बाद उन्हें वेडिंग फैशन के हिसाब से डिजाइन किया। किसी ने अपनी गुड़िया पदमावती लुक में डेकोरेट की, तो कोई जोधा स्टाइल में गुड़िया सजाकर लाया। यही वजह रही कि सबसे खूबसूरत कपल डिजाइन करने का पुरस्कार इस कॉम्पटीशन में संगीता मंगल को दिया गया। दूसरा स्थान पिंकी बंसल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में बन्ना-बन्नी गीतों पर मेंबर्स ने डांस किया और गीत गाए। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुमन सिंघल, उपाध्यक्ष साधना अग्रवाल, महामंत्री अनीता मित्तल और कोषाध्यक्ष ममता बंसल के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन मध्यांचल की ओर से अखतीज सेलिब्रेशन किया गया
Club Cerebration
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
कैप की डिजाइन और बनाया सेल्फ प्वॉइंट
कार्यक्रम में कैप डेकोरेशन कॉम्पटीशन भी हुआ। इसमें मेंबर्स ने समर डिजाइनर हैट के साथ बीच स्पेशल हैट डेकोरेट किया। कई प्रतिभागी फैशनेबल और स्पोर्ट्स लुक में भी कैप डिजाइन करके लाए। इस कॉम्पटीशन में पहला स्थान निशा बंसल एवं दूसरा स्थान रजनी गोयल ने प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर मेंबर्स ने समर स्पेशल सेल्फी प्वाॅइंट पर ग्रुप सेल्फी ली। इसके अलावा हाऊजी में फ़र्स्ट हाउस विनर आकांक्षा अग्रवाल और हैप्पी समर पार्टी विनर अनीता रहीं।