पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नि:शुल्क देखे स्मारक, ड्रॉइंग शीट पर बनाई विरासत

नि:शुल्क देखे स्मारक, ड्रॉइंग शीट पर बनाई विरासत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

शहर में बुधवार का दिन लोगों के लिए सेलिब्रेशन के नाम रहा। वर्ल्ड हेरिटेज-डे के उपलक्ष्य में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के ग्वालियर में सभी मॉन्यूमेंट्स पर एंट्री फ्री रखी गई थी। इस वजह से ग्वालियर फोर्ट पर सुबह और शाम के समय सैलानियों की खासी भीड़ नजर आई। एएसआई के मुताबिक बुधवार को 850 के करीब देशी पर्यटक मानसिंह पैलेस, सहस्त्रबाहु का मंदिर और तेली का मंदिर देखने पहुंचे। वहीं 150 विदेशीैैै पर्यटकों का दल भी फोर्ट आया। एएसआई के सहायक पुरातत्वविद शशिकांत राठौर ने बताया कि बुधवार को परशुराम जयंती होने की वजह से राज्य की भी छुट्टी रही, इस वजह से अधिकतर लोग मॉन्यूमेंट्स देखने आए। इनमें गर्ल्स और ब्वॉयज की संख्या ज्यादा रही। साथ ही घरेलू पर्यटक भी इनमें शामिल रहे।

भ्रमण के दौरान साइंस कॉलेज के ओल्ड स्टूडेंट्स का दल।

जयविलास म्यूजियम ने कराई हेरिटेज वॉक

जयविलास म्यूजियम की ओर से छात्र-छात्राओं को विश्व विरासत दिवस पर हेरिटेज वॉक कराई गई। इसके तहत उन्हें मितावली-पड़ावली और बटेश्वर का भ्रमण कराया गया। उन्हें एक्सपर्ट ने इनका महत्व और वास्तुशैली के बारे में बताया और इतिहास की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर बच्चों के साथ जयविलास पैलेस का मैनेजमेंट स्टाफ भी मौजूद रहा।

भारतीयम विद्या निकेतन में मनाया गया वर्ल्ड हेरिटेज-डे

भारतीयम विद्या निकेतन में बुधवार को वर्ल्ड हेरिटेज-डे मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कामाक्षी माहेश्वरी ने कहा कि विरासत का संबंध केवल ऐतिहासिक इमारतों से ही नहीं बल्कि हमारी परंपरा से भी है। इनके अस्तित्व को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य प्रकाश पीजे के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

ग्रुप का नाम रखा दोस्ताना इमोशनल, परिवार के साथ घूमा पचमढ़ी

मॉडल साइंस कॉलेज के 1990 से 1995 बैच के ओल्ड स्टूडेंट्स ने विश्व विरासत दिवस पचमढ़ी में सेलिब्रेट की। उन्होंने दोस्ताना इमोशनल नाम से एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया। इस ग्रुप में लोकायुक्त एसपी गीतेश गर्ग, मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के एडवोकेट शरद गुप्ता, अनुराग ढेंगुला, प्रवीण गर्ग, राजेश भाटिया मौजूद रहे।

ड्रॉइंग में बनाई विरासत

वर्ल्ड हेरिटेज-डे के उपलक्ष्य में फोर्ट स्थित एएसआई के म्यूजियम में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6वीं से 8वीं तक के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसमें पूजा यादव पहले, नित्या कुशवाह दूसरे और खुशबू राठौर तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. पीके सिंह रहे।

चलाया गया स्वच्छता अभियान

एएसआई की ओर से ग्वालियर फोर्ट पर स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। ड्रॉइंग कॉम्पटीशन के बाद एएसआई के स्टाफ और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परिसर में साफ-सफाई की। साथ ही फोर्ट आने वालों को साफ-सफाई का संदेश भी दिया गया।

खबरें और भी हैं...