आईटीएम में सिग्नल प्रोसेसिंग पर राष्ट्रीय सेमिनार आज से
ग्वालियर | आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रीसेंट इनोवेशन इन सिग्नल प्रोसेसिंग एंड एम्बेडेड सिस्टम पर राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत आज से होगी। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग की ओर से कराए जा रहे तीन दिवसीय सेमिनार में देशभर से वक्ता आ रहे हैं। इसका शुभारंभ राममनोहर लोहिया सभागार में सुबह 10.30 बजे से होगा। इस अवसर पर बीएसएनएल के जीएम महेंद्र सिंह धाकड़ मुख्य अतिथि होंगे। पहले दिन डीआरडीओ के रिटायर्ड डायरेक्टर डॉ. वीके पांचाल, प्रो. एस इंदु, आईआईटी पटना के प्रो. झबर सिंह सहित अन्य राज्यों से एक्सपर्ट आएंगे। इसमें टेक्निकल सेशन भी रखे गए हैं।