सिम्बायोसिस ने जारी किया परिणाम स्लैट में रोहन बने सिटी टॉपर
स्लैट और सेट में सेलेक्ट होने वाले कॅरियर लांचर के स्टूडेंट्स।
ग्वालियर | सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से स्लैट और सेट एंट्रेंस एक्जाम का परिणाम घोषित किया गया। इसमें कॅरियर लांचर के रोहन तिवारी 125 नंबर के साथ सिटी टॉपर बने। इसके अलावा सेट में यशोधरा जैन ने 114 अंक हासिल किए। इसी तरह निमिषा शर्मा के 114, अनन्या जादौन के 112, इशिका मदान के 112 सहित अन्य स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हुआ।
टाइम इंस्टीट्यूट के रितांष सिंघल ने 123 अंक किए। वहीं अनुष्का सिंह 118, अपूर्वा सोनी 115, शिवम शर्मा 107, अभिषेक खरे 105, रक्षिता सिंह, अविशी पटेरिया 103, कृष्णा गोयल 101, आदित्य गुप्ता 95, ज्योति अरोरा 93, सोमी जैन 80 और अनुष्का श्रीवास्तव ने 80 अंक प्राप्त किये। सेट में भी संस्थान के छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।