देश को कांस्य दिलाकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में भारत को जूनियर वर्ग में कांस्य पदक दिलाकर लौटे शहर के तीन कराते खिलाड़ियों का मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान भारतीय टीम के सदस्य रहे प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों और कोच जयदेव शर्मा की भी ग्वालियर जिला कराते डवलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने फूल-माला पहनाकर अगुआई की। इसके अलावा खिलाड़ियों के घर तक रैली भी निकाली। गौरतलब है कि तीनों पदकधारी अजिंक्य मोघे, यश बंसल और ऋतिक कुमार, रेलवे स्टेडियम पर प्रशिक्षक संजय पांडे से कराते के गुर सीख रहे हैं।