पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • साइंस कॉलेज में सीएस व केआरजी में मैथ्स में दाखिले के लिए करनी होगी मशक्कत

साइंस कॉलेज में सीएस व केआरजी में मैथ्स में दाखिले के लिए करनी होगी मशक्कत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवाजी यूनिवर्सिटी की अध्ययनशालाओं में यूजी, पीजी के ट्रेडिशनल व प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन अावेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन एक भी छात्र ने आवेदन नहीं किया। वहीं कॉलेजों में संचालित यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 मई से शुरू करने की तैयारी उच्च शिक्षा विभाग ने की है। शहर के 7 सरकारी कॉलेजों में यूजी की 10 हजार सीटों में छात्र एडमिशन लेंगे। इस साल भी साइंस कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस, केआरजी कॉलेज में बीएससी मैथ्स ग्रुप व एमएलबी में कॉमर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि यहां कटऑफ सबसे अधिक जाता है। इन कोर्स में हायर सेकंडरी में 60% से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एडमिशन पाना आसान नहीं होगा। वीआरजी कॉलेज में कम नंबर पर भी एडमिशन मिल सकता है। एसएलपी कॉलेज, भगवत सहाय कॉलेज व झलकारी बाई कॉलेज में भी एडमिशन आसानी से मिलेगा। इस साल मांशिम द्वारा घोषित हायर सेकंडरी की परीक्षा में जिले के 12847 छात्र पास हुए हैं। इनमें से 6847 छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

वीआरजी में कॉमर्स व मैथ ग्रुप की पहले फुल होती हैं सीटें: केआरजी के बाद वीआरजी कॉलेज मुरार में छात्राएं सबसे ज्यादा कॉमर्स व बीएससी मैथ ग्रुप में एडमिशन लेती हैं। बीकॉम व बीएससी मैथ ग्रुप की पिछले वर्ष जो पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई थी उसमें हायर सेकंडरी में 55 फीसदी तक अंक लाने वाली छात्राओं को वीआरजी कॉलेज में एडमिशन दिया गया था। प्रिंसिपल डॉ. सुशीला माहौर ने बताया, पहली मेरिट लिस्ट में 55 फीसदी तक अंक लाने वालों को प्रवेश मिलेगा।

साइंस कॉलेज: कंप्यूटर साइंस का 65% रहा था कटऑफ

साइंस कॉलेज में छात्राें का रुझान कंप्यूटर साइंस की ओर ज्यादा रहता है। यहां पर बीएससी कंप्यूटर साइंस का न्यूनतम कटऑफ 65% तथा बीएससी मैथ्स ग्रुप का कटऑफ 60% तक रहा। हालांकि बीएससी बायो ग्रुप में 44% अंक लाने वाले छात्रों को भी एडमिशन मिला था। इस साल भी कटऑफ 60 से 65% रहेगा। प्रिंसिपल डॉ. बीपीएस जादौन के मुताबिक, बीएससी की इन ब्रांच में पहले मेरिट लिस्ट में 60 से 65% अंक लाने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिल सकेगा।

केआरजी: बीएससी मैथ्स ग्रुप का कटऑफ 69% गया था

केआरजी कॉलेज में छात्राओं का रुझान पिछले साल सबसे ज्यादा बीकॉम में एडमिशन के लिए रहा था। बीकॉम की सभी सीटें फुल हो गई थीं। लेकिन सबसे अधिक कटऑफ बीएससी मैथ्स ग्रुप में 69 तक मेरिट गई थी। हालांकि सीएलसी राउंड में हायर सेकंडरी में 45 फीसदी तक अंक लाने वाली छात्राओं को एडमिशन मिला था। प्रिंसिपल डॉ. केएस सेंगर के मुताबिक, इस साल भी पिछले वर्ष की तरह कटऑफ 60 से 65 फीसदी तक रह सकता है।

एमएलबी कॉलेज: 65% पर कॉमर्स में मिला एडमिशन

एमएलबी कॉलेज में बीकॉम का कटऑफ पिछले वर्ष 65 फीसदी तक रहा था। एमएलबी को उत्कृष्ट कॉलेज का दर्जा मिला है। इससे यहां बीकॉम में सामान्य वर्ग के छात्रों को 60 प्रतिशत से कम अंक लाने पर एडमिशन नहीं मिलता। हालांकि बीए में कुछ कोर्स में 60 फीसदी से भी कम अंक पर एडमिशन मिल जाता है। प्रिंसिपल डॉ. केएस राठौर के मुताबिक, इस साल भी बीकॉम में 60 से 65 फीसदी अंक के बीच कटऑफ रहेगा।

किस कॉलेज में कितनी सीटें

साइंस कॉलेज

कोर्स सीटें 2017

कटऑफ

बीएससी सीएस 770 65

बीएससी मैथ 660 58

बीएससी बायोलॉजी 540 55

बीएससी बायोटेक 120 55

बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स 175 52

बीसीए 150 52

केआरजी कॉलेज

बीएससी मैथ 470 69

बीएससी बायो 570 45

बीएससी होम साइंस 40 45

बीकॉम 1200 51

बीए 600 50

बीबीए 600 50

बीसीए 600 50

बीए-एलएलबी 60 50

एमएलबी कॉलेज

बीकाॅम 640 60

बीबीए 60 50

बीए 480 60

बीए-एलएलबी 80 60

वीआरजी कॉलेज मुरार

बीएससी मैथ 200 55

बीएससी सीएस 200 52

बीएससी बॉयो 410 53

बीएससी होम साइंस 80 45

बीकाॅम 800 55

बीए 500 45

खबरें और भी हैं...