पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • क्रिकेट मैच को लेकर सिपाही झगड़े दोनों ने एक दूसरे पर पिस्तौल तानी

क्रिकेट मैच को लेकर सिपाही झगड़े दोनों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच थाने में मंगलवार सुबह दो सिपाहियों के बीच हाथापाई हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिपाहियों ने पिस्टल भी तान ली थी। थाने में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर बात संभाली। एएसपी क्राइम ब्रांच पंकज पांडेय ने इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश टीआई क्राइम ब्रांच को दिए हैं। शाम को घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। मंगलवार सुबह 11 बजे एसपी ऑफिस स्थित क्राइम ब्रांच थाने में पुलिसकर्मी मौजूद थे, इनके बीच आपस में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बात चल रही थी। बातचीत के बीच सिपाही नरसिंह तोमर और धर्मेंद्र तोमर के बीच गरमा-गरमी शुरू हो गई। पहले गाली-गलौज हुआ और इसके बाद हाथापाई भी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं दोनों सिपाहियों ने पिस्टल भी निकाल ली थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी समय जनसुनवाई भी शुरू हो रही थी, जनसुनवाई में शिकायत करने वाले लोग भी इकट्ठे थे। दोनों सिपाही लड़ते-लड़ते थाने से बाहर तक आ गए थे। थाने के विवाद की बात बाहर तक न जाए इसलिए तुरंत ही अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को थाने के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया और दोनों को समझाइश भी दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बनाया वीडियो

एक दूसरे के साथ मारपीट करते सिपाही।

मजाक में विवाद शुरू हो गया था

क्राइम ब्रांच में पदस्थ पुलिसकर्मी आपस में क्रिकेट मैच खेलते हैं, इसमें प्रदर्शन की बात को लेकर ही दोनों में बात चल रही थी मजाक-मजाक में विवाद शुरू हो गया था। दिलीप सिंह यादव, टीआई, क्राइम ब्रांच

सिपाहियों के बीच हुआ विवाद संज्ञान में है, इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए क्राइम ब्रांच के टीआई से कहा है। पंकज पांडेय,एएसपी, क्राइम ब्रांच

खबरें और भी हैं...