पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एटीएम कार्ड बदलकर 94 हजार रुपए निकाले और 42 हजार की कर ली शॉपिंग

एटीएम कार्ड बदलकर 94 हजार रुपए निकाले और 42 हजार की कर ली शॉपिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ाव इलाके के स्टेशन बजरिया क्षेत्र में महिला टीचर का एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने 1.36 लाख रुपए निकाल लिए। ठग ने 94 हजार रुपए एटीएम से निकाले तथा 42 हजार रुपए की खरीदारी की। घटना 12 मई की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बैंक प्रबंधन को सीसीटीवी फुटेज देने के लिए पत्र लिखा है।

पड़ाव स्थित महिला पॉलीटेक्निक में टीचर पूनम यादव 12 मई को स्टेशन बजरिया क्षेत्र में खरीदारी के लिए गई थीं। वहां पर उन्होंने दुकानदार से एटीएम कार्ड स्वैप कर भुगतान लेने के लिए कहा। दुकानदार के पास कार्ड स्वैप करने की व्यवस्था न होने की वजह से वह आरपीएफ थाने के नजदीक एसबीआई के एटीएम से रुपए निकालने की कोशिश कर रही थी। रुपए नहीं निकले तो वह लौटने लगीं। तभी पीछे खड़े युवक ने मदद के लिए कहा और कार्ड लेकर कुछ देर कोशिश की। रुपए नहीं निकले। इसके बाद कार्ड वापस कर दिया। एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर 94 हजार निकलने और 42 हजार रुपए की खरीदारी होने के मैसेज आ गए। इसके बाद उन्होंने कार्ड देखा तो वह दूसरा था। इसकी शिकायत उन्होंने पड़ाव थाने में की है।

खबरें और भी हैं...