पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कारोबारी ने फांसी लगाई, बेटा बोला कुछ दिनों से गुस्सा बहुत होते थे, पता नहीं ऐसा क्यों कर लिया

कारोबारी ने फांसी लगाई, बेटा बोला- कुछ दिनों से गुस्सा बहुत होते थे, पता नहीं ऐसा क्यों कर लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजीरा के इंद्रा नगर क्षेत्र में रहने वाले अनाज कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी ने रात को प|ी और बच्चों के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह कमरे में सोने के लिए चले गए थे। सुबह प|ी उनके कमरे में गई तो वह फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। परिजन के अनुसार उन्हें माइग्रेन था, जिसकी वजह से परेशान थे। पिछले कुछ समय से वह गुस्सा भी ज्यादा करने लगे थे।

इंद्रानगर में रहने वाले सुरेश कोली (55) घर से ही अनाज का कारोबार करते थे। इसके साथ ही मंगलवार और शनिवार को चौड़े हनुमान मंदिर पर प्रसाद की दुकान भी लगाते थे। सोमवार की रात को उन्होंने प|ी आरती, बेटे दीपक और बेटी ज्योति के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने के लिए चले गए थे। सुबह लगभग 6 बजे प|ी आरती उठीं और सुरेश के कमरे में चाय देने के लिए पहुंचीं तो वह फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। चीख सुनकर बेटे और बेटी पहुंच गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

सुरेश कोली

बेटा बीई और बेटी बीएएमएस कर रही है

सुरेश के आत्महत्या करने की खबर के बाद इकट्ठे हुए पड़ोसियों का कहना था कि सुरेश ने कम संसाधन होने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया था। बेटा बीई अंतिम वर्ष और बेटी बीएएमएस कर रही है। सुरेश के बेटे दीपक का कहना है कि परिवार में सब ठीक था लेकिन पिछले कुछ समय से वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते थे। उनका इलाज भी चल रहा था। पता नहीं, उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया।

खबरें और भी हैं...