एलएलएम पहले सेमेस्टर में रिव्यू में नहीं बढ़े नंबर
ग्वालियर| जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा एलएलएम पहले सेमेस्टर के 4 छात्रों की कॉपियों का रिव्यू कराने पर किसी भी छात्र के नंबर नहीं बढ़े। इससे जेयू ने सभी छात्रों की कॉपियों दोबारा जंचवाने से इनकार कर दिया है। इसे लेकर मंगलवार को जेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेश कुशवाह को डीवायएफआई के जिला सचिव अमित सक्सेना ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जेयू प्रशासन ने छात्रों के सामने कॉपियों का रिव्यू कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया। इसलिए 5 दिन के अंदर दोबारा कॉपियों चेक कराई जाएं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जिन 4 छात्रों की कॉपियों का रिव्यू कराया है। उनमें से किसी भी छात्र के नंबर नहीं बढ़े हैं, इसलिए अन्य छात्रों की दोबारा कॉपियां चेक नहीं कराई जा सकती हैं।