चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य समाज
आज निकलेगा जागृति यात्रा का चल समारोह
ग्वालियर| चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य समाज की जागृति यात्रा का चल समारोह 16 मई को शाम 5 बजे केआरजी कॉलेज से निकाला जाएगा। चल समारोह के संयोजक प्रदीप गुप्ता पहारिया के मुताबिक चल समाराेह रॉक्सी पुल, माधौगंज चौराहा, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, राममंदिर से लोहिया बाजार, नया बाजार चौराहा होते हुए जैन छात्रावास पहुंचकर समाप्त होगा। समापन समारोह में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, महापौर विवेक शेजवलकर आैर अभा गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सांवला सहित कई गणमान्यजन अतिथि होंगे।
चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य समाज