अश्वनी ने 3 दिन पहले बाड़े पर बदला था एटीएम कार्ड
ग्वालियर| थाटीपुर इलाके में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की कोशिश में पुलिस ने अश्वनी दुबे को एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते हुए गिरफ्तार किया था। इसका फोटो अखबारों में देखने के बाद सिकंदर कंपू पर रहने वाला एक युवक थाटीपुर थाने पहुंचा और इस युवक को पहचान लिया। इसके साथ एटीएम बदलने की घटना महाराजबाड़ा पर हुई थी, इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
चौहान प्याऊ के नजदीक एटीएम कार्ड बदलने के प्रयास में भारत सिंह ने एक युवक को पकड़ा। पकड़े गए युवक अश्वनी दुबे ने ऐसी वारदातें शिंदे की छावनी और महाराज बाड़ा इलाके से करना शुरू किया था। इससे 5 एटीएम कार्ड मिले हैं। सुबह सिकंदर कंपू निवासी दीपक सक्सेना थाने पहुंचे थे, इन्होंने बताया कि 12 मई को इस युवक ने उनका एटीएम कार्ड बाड़ा स्थित एटीएम में बदल लिया था।