पत्नी से विवाद था इसलिए फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करता था पति, पकड़ा गया
ग्वालियर। प|ी से विवाद के बाद प|ी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील पोस्ट तथा मोबाइल नंबर वायरल करने वाले पति को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। उसका कहना है कि विवाद होने की वजह से वह प|ी को बदनाम करना चाहता था। स्टेट साइबर सेल में एक महीने पहले एक महिला ने शिकायत की थी कि किसी ने उसका फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। साइबर सेल ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही पड़ताल शुरू की तो पता चला कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला उसका पति निशीथ कुमार निवासी इंदौर है।