नगरीय विकास के बजट में 15 गुना वृद्धि
ग्वालियर| नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए बजट में 15 गुना वृद्धि की गई है। मंत्री माया सिंह ने कहा कि प्रदेश की कुल आबादी का एक तिहाई हिस्सा लगभग 2 करोड़ 59 हजार लोग 378 नगरीय क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। प्रदेश में एक लाख से अधिक आबादी वाले 33 तथा दस लाख से अधिक आबादी वाले 4 शहर हैं। इन शहरों में रहने वालों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।